Facebook Ka Malik Kaun Hai – जानिए ये किस देश की कंपनी है

आज के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे फेसबुक के बारे में नहीं मालूम होगा। मगर Facebook ka Malik kaun hai शायद आप नहीं जानते होंगे। आज फेसबुक दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप्लीकेशन में से एक है। फेसबुक की वजह से एक व्यक्ति घर बैठे पूरी दुनिया से कनेक्ट हो पाता है, और अपनी जानकारी विश्व के किसी भी व्यक्ति को कुछ सेकेंड में साझा कर सकता है। आपको किसी भी तरह की जानकारी दुनिया के सामने रखनी हो तो फेसबुक से अच्छा कुछ भी नहीं। ना केवल एक दूसरे से बात करना और जानकारी साझा करना बल्कि फेसबुक रोजमर्रा के जीवन को मजेदार बनाने का भी काम करता है। इसलिए आज नव युवकों के बीच फेसबुक ज्यादा प्रचलित हो चुका है।

Facebook Ka Malik Kaun Hai

आज लोग अपने जीवन का अधिकांश समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताते है उनमें से एक फेसबुक भी है। अगर आपके मन में दुनिया के इस सबसे बड़े एप्लीकेशन फेसबुक का मालिक कौन है? और सबसे पहले फेसबुक का आइडिया किसके दिमाग में आया था? फेसबुक कैसे काम करता है? जैसे सवाल आते हैं तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

Facebook Ka Malik Kaun Hai | फेसबुक का मालिक कौन है?

फेसबुक का मालिक मार्क जुकरबर्ग है। अमेरिका के नागरिक मार्क जुकरबर्ग ने 4 फरवरी 2004 को फेसबुक वेबसाइट की स्थापना की थी। आज मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे एप्लीकेशन को भी खरीद लिया है और इन सभी एप्लीकेशन को मिलाकर Meta नाम की कंपनी तैयार की है। 

मार्क जुकरबर्ग ने पहले फेसबुक नाम की एक वेबसाइट बनाई थी जो लोगों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का कार्य करता था। इस वेबसाइट को वर्तमान समय में 2.7 बिलियन लोग इस्तेमाल करते है। आज फेसबुक एक एप्लीकेशन के रूप में लगभग हर मोबाइल फोन में मौजूद है। धीरे-धीरे फेसबुक कंपनी के साथ-साथ मार्क जुकरबर्ग में अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना कब्जा कर लिया। इसी के साथ मार्क ज़ुकेरबर्ग मीटेवर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काफी तीव्रता से आगे बढ़ रहे हैं।

फेसबुक क्या है?

फेसबुक एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है मगर आज से कुछ साल पहले फेसबुक एक साधारण वेबसाइट थी जहां पर लोग अपना अकाउंट बनाते थे और एक दूसरे से बात करते थे। धीरे-धीरे फेसबुक ने खुद को काफी तीव्रता से बदला और हर किसी के मोबाइल में एक ऐसा महत्वपूर्ण एप्लीकेशन बन गया जो लोगों को ना केवल एक दूसरे से बात करने बल्कि अपनी जानकारी को दुनिया के समक्ष रखने और टाइमपास करने का एक बेहतरीन जरिया बन गया। 

फेसबुक की मदद से लोग एक दूसरे से बात कर पा रहे हैं और किसी भी जानकारी को एक साथ बहुत सारे लोगों के साथ साझा कर पा रहे है। सोशल मीडिया के रूप में सबसे पहले फेसबुक नहीं आया था मगर कम समय में सबसे ज्यादा लोगों तक पहुंचने में फेसबुक का नाम आता है। 2010 के बाद तो हमने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखा जो आज फेसबुक की कंपनी का ही हिस्सा है।

आज मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर को Meta कंपनी का हिस्सा बनाया है। हम यह कह सकते हैं कि फेसबुक मेटा कंपनी का एक प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल दुनिया के 2.7 बिलियन लोग करते है।

फेसबुक किस देश की कंपनी है?

फेसबुक अमेरिका की कंपनी है। मार्क ज़ुकेरबर्ग जो अमेरिका के नागरिक हैं उन्होंने 4 फरवरी 2004 को फेसबुक वेबसाइट को लांच किया था। इस वेबसाइट पर लोगों की भीड़ काफी तेजी से बढ़ने लगी और यह वेबसाइट आज फेसबुक एप्लीकेशन के रूप में लगभग हर तरह के मोबाइल में मौजूद है।

फेसबुक को अमेरिका के मार्क जुकरबर्ग के द्वारा 2004 में बनाया गया था, इसका मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में मौजूद है। इसके अलावा आज आप जितने भी टेक्नोलॉजी कंपनी को देखते हैं जिसमें गूगल माइक्रोसॉफ्ट यूट्यूब फेसबुक आता है यह सभी अमेरिका में ही शुरू हुए हैं। 

फेसबुक को किसने बनाया है?

फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। मार्क को कंप्यूटर भाषाओं की जानकारी लेना काफी पसंद था इस वजह से उन्होंने कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए विश्व की प्रचलित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चुना। हार्वर्ड में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने एक हॉट ओर नॉट नाम की वेबसाइट बनाई थी। इस वेबसाइट पर लोग अपने फोटो को अपलोड कर सकते थे और जितने भी लोग इस वेबसाइट पर जाकर व्यक्ति का फोटो देखेंगे उसके नीचे दिए हार्ट या नॉट के बटन पर क्लिक करेंगे। लोगों को यह खेल काफी पसंद आता था इनके कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के लड़की अपने फोटो को इनकी वेबसाइट पर अपलोड करते थे और देखते थे कि कितने लोगों को वह फोटो पसंद आया।

धीरे-धीरे इनके कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेज के लोग भी इस वेबसाइट का हिस्सा बनने लगे और उस वक्त जिन लोगों के फोटो पर ज्यादा “not” का विकल्प आता था, वे बहुत दुखी हो जाते थे इस वजह से मार्क जुकरबर्ग ने एक नई वेबसाइट बनाई जिसका नाम फेसबुक रखा। इस वेबसाइट पर लोग अपने फोटो को अपलोड कर सकते थे और ऑनलाइन दोस्त बना सकते थे साथ ही उनसे बात भी कर सकते थे। फेसबुक पर जिन लोगों के फोटो के नीचे सबसे ज्यादा लाइक आता था वह लोग बहुत ज्यादा खुश होते थे और खुद को एक मशहूर व्यक्ति समझते थे।

यह कांसेप्ट लोगों को इतना पसंद आया कि फेसबुक वेबसाइट ने मार्क जुकरबर्ग को कॉलेज पास करने से पहले ही महज 21 साल की उम्र में दुनिया का एक अरबपति बना दिया। धीरे-धीरे फेसबुक दुनिया में और प्रचलित होता चला गया आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में फेसबुक का नाम आता है। फेसबुक का मुख्यालय Menlo Park, California USA में मौजुद है। आपको बता दें कि फेसबुक कंपनी 250 एकड़ में फैली हुई है और फेसबुक की 30 से अधिक बिल्डिंग इस पार्क में मौजूद है और दुनिया के सबसे खूबसूरत कंपनियों में से एक फेसबुक भी है।

फेसबुक कितने लोग चलाते है?

आज फेसबुक को लगभग 2.9 बिलियन लोग चलाते है। एक सर्वे के अनुसार पूरी दुनिया में 7 बिलियन लोग निवास करते हैं और उनमें से लगभग 3 बिलियन लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते है। यह जानकारी जून 2021 में फेसबुक कंपनी के द्वारा प्रस्तुत की गई थी कि फेसबुक एप्लीकेशन का इस्तेमाल 291 करोड़ लोगों के द्वारा किया जाता है। भारत में फेसबुक को 34 करोड़ लोग इस्तेमाल करते है।

वर्तमान समय में फेसबुक को जितने लोग इस्तेमाल करते हैं उन सब की संख्या अगर वास्तविक में एक स्थान पर रखी जाए तो वह दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जाएगा। Facebook की कमाई दुनिया के सारे देशों की कमाई से ज्यादा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फेसबुक एक वेबसाइट है जिसे कुछ साल पहले 21 साल के बच्चे के द्वारा बनाया गया था लोगों को यह वेबसाइट इतनी पसंद आई कि आज यह दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट मानी जाती है।

फेसबुक से क्या फायदा होता है?

फेसबुक दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनी में से एक मानी जाती है। मगर फेसबुक को इससे क्या फायदा होता है इसे समझने के लिए नीचे दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें – 

  • फेसबुक दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग को एक दूसरे से कनेक्ट करता है।
  • Facebook एक टाइमपास एप्लीकेशन के रूप में भी काम आता है।
  • फेसबुक एप्लीकेशन पर आप अलग-अलग तरह की जानकारी एक साथ बहुत सारे लोगों को साझा कर सकते है।
  • फेसबुक पर आप अपने दोस्त बना सकते है।
  • फेसबुक एक ऐसे एप्लीकेशन बन चुका है जो पुराने बिछड़े हुए लोगों को मिलाता है।
  • फेसबुक की मदद से आप बड़ी आसानी से दुनिया की किसी भी व्यक्ति से तुरंत संपर्क कर सकते है।
  • फेसबुक हमें अलग-अलग तरह के वीडियो देखने का मौका देता है।
  • फेसबुक पर हमें अलग-अलग तरह के मीम्स मिलते है, जिससे हमारा टाइम पास होता है साथ ही हमें न्यूज़ की जानकारी भी मिलती है।

फेसबुक कितना पैसा कमाता है?

वर्तमान समय में फेसबुक की नेटवर्थ 245 बिलीयन डॉलर की है, इसे भारतीय रुपए में हम 20 लाख करोड़ कह सकते है। अगर हम फेसबुक कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो यह 119 billion-dollar है। केवल अपनी कंपनी को चलाने के लिए सैलरी के रूप में 43 बिलियन डॉलर दिए जाते है। अगर हम कंपनी से होने वाले फायदे की बात करें तो कंपनी के मालिक मार्क ज़ुकेरबर्ग को हर महीने 37 बिलियन डॉलर का मुनाफा होता है। आज फेसबुक कंपनी के एसेट की अगर हिम्मत निकाली जाए तो वह लगभग 164 बिलीयन डॉलर है।

हम सब जानते हैं कि फेसबुक इस दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है। आज फेसबुक मेटा नाम की कंपनी का एक प्रोडक्ट बन चुका है। Meta कंपनी में 53 हजार से ज्यादा लोग काम करते है। Facebook, Instagram, Messenger, WhatsApp, Oculus VR, ये सारे प्लेटफार्म आज Meta Company के प्रोडक्ट है। यही कारण है कि यह कंपनी विश्व की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। 

फेसबुक कैसे पैसा कमाता है?

बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है कि फेसबुक किस तरह से पैसा कमाती है। आपको बता दें कि फेसबुक लोगों को मुफ्त में एक दूसरे से बात करने और जानकारी साझा करने की सुविधा देती है। इस वजह से बहुत सारे लोग इस प्लेटफार्म पर आते है और जहां जानता आती है वहां अलग-अलग कंपनी अपने प्रोडक्ट व सर्विस का प्रचार-प्रसार करने के लिए आती है।

फेसबुक अपनी अधिकांश कमाई प्रचार-प्रसार से करता है। फेसबुक पर तकरीबन 291 करोड लोग सक्रिय रूप से मौजूद है, इन लोगों को अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट की जानकारी देने और कंपनी का प्रचार प्रसार फेसबुक यूजर के सामने चलाने के लिए फेसबुक पैसे लेता है और इस प्रकार के बदले अच्छा खासा पैसा कमाता है।

आज फेसबुक पर दुनिया की लगभग सारी कंपनी अपना प्रचार करती है। इस प्रचार-प्रसार के बदले अलग-अलग कंपनियां फेसबुक को पैसे देती है और केवल अलग-अलग कंपनी के प्रचार को चलाकर फेसबुक 1 महीने में 245 बिलियन डॉलर का नेटवर्थ पर आता है।  

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Facebook Ka Malik Kaun Hai,  फेसबुक किस देश की कंपनी है, और फेसबुक कैसे पैसा कम आती है जैसे कुछ साधारण सवालों का जवाब सरल शब्दों में दिया है। 

इस लेख में हमने फेसबुक के बारे में लगभग हर तरह की जानकारी हमको दी है जिसे पढ़ने के बाद अब समझ पा रहे होंगे कि फेसबुक कैसे काम करता है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़कर आप फेसबुक के बारे में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Scroll to Top